मध्यप्रदेशसिवनी

गांंव को पानी चाहिये, कुआं का गहरींकरण करायें

खुले कुआ में दो बार बड़ी घटनाएं,सुरक्षा के लिए जाली लगाने की मांग

छपारा यशो:-जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लकवाह के ग्राम निवारी में शासकीय स्कूल ग्राउंड के अंदर पुराना कुआं स्थित है जिसका पानी पेयजल के लिए उपयोग किया जाता है ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत के सरपंच सुख भांनसा मरकाम को एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने बताया है कि स्कूल बाउंड्री में बने कुआं का गहरीकरण किया जाना चाहिए एवं कुआ के ऊपर जाली लगाने की अति आवश्यक है क्योंकि इस कुआ में दो घटना हो चुकी है कुआँ के ऊपर जाली लगाने से यहां अध्यनरत छात्राएं और ग्रामवासी सुरक्षित रहेंगे । कुआं का गहरीकरण करने से ग्राम वासियों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त होगा । ग्रामीणों ने सरपंच को दिए एक पत्र में जिला कलेक्टर सिवनी मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी मुख्य कार्य पालन अधिकारी छपारा अध्यक्ष सदन सिंह बरकड़े का इस ओर ध्यान देने की अपेक्षा व्यक्त किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button