मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
पूरा देश भाजपा पर भारोसा कर रही है, इस विश्वास को मजबूती देना है – मीना बिसेन
भाजपा सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा और राष्ट्र का विकास करती है – मुनमुन राय
Seoni 09 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी आमजनों की उम्मीदों का राजनैतिक दल है, जनता को भरोसा है कि भाजपा आम जनता के हितो को दृष्टिगत रखें और देश के बड़े जनसमुदाय ने भाजपा पर भरोसा कर देश सहित अधिकांश राज्यों में भाजपा को सत्ता सौंपी है । हमारे नेतृत्व और नीतियों पर जनता का जो भरोसा है वह कायम रखने के लिये हम सबको मिलकर पार्टी की ताकत बनना है । इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने सिवनी विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान चमारी, बीजादेवरी एवं मुंगवानी मंडल में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही ।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात श्रीमती मीना बिसेन ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र में प्रथम प्रवास का कार्यक्रम चमारी मंडल से प्रारंभ किया । श्रीमती बिसेन के इस प्रवास के दौरान सिवनी विधायक दिनेशर राय मुनमुन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे । श्रीमती बिसेन के मंडलो में हो रहे प्रवास के दौरान कार्यकत्र्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया जा रहा है । श्रीमती बिसेन अपने प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा के नेताओं के निवास पर पहुँचकर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है ।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि हमारी केन्द्र और प्रदेश की सरकारे नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और इसका अनुभव आमजनता सहज रूप से कर रही है । जिसका परिणाम है कि भाजपा को हर ओर सफलता प्राप्त हो रही है श्रीमती बिसेन ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं बधाई दी । भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सिवनी विधायक ने बूथों में काम करने वाले भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन के प्रवास में शामिल सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भाजपा की सरकारों के कार्यो की विश्व मंच पर भी प्रशंसा हो रही है और हमने अपने कार्यो, नीतियों और विकास की बड़ी इबारत लिखकर आमजनता को विश्वास दिला है कि भाजपा सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा और देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के लिये संकल्पि भाव से काम करती है । जिसका परिणाम है कि महाराष्ट्र हो दिल्ली भाजपा को हर जगह जनता आशीर्वाद दे रही है । सिवनी विधायक ने दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर सभी को बधाई दी ।
मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल अध्यक्षों ने भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया । श्रीमती बिसेन ने सिवनी विधायनसभा के मंडलों में प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुँचकर भेंट की तथा उनसे सहयोग और सुझाव देने के लिये कहा। प्रवास कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, प्रदीप राय,दीपक नगपुरे पीयुष दुबे, मेहताब सिंह, गुरू पराशर, भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, कपिल पांडे नवनीत सिंह ठाकुर, अरूण उपाध्याय, रामदयाल सिंह, रामजी चंद्रवंशी, सुनील बघेल, ओम राजपूत, गौरव बिसेन,राजेन्द्र बघेल,अजय चौबे, प्रदीप पाराशर, राजू उईके, चमरा डहेरिया, भूषण ठाकुर, पुरूषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकत्र्ता पदाधिकारी एवं आमजनता उपस्थित रही ।





