WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

हैरान करने वाली घटना से पूरा परिवार परेशान, सबके सामने लड़की को कौन मार जाता है चाकू ?

दमोह : विज्ञान और शिक्षा ने भूत प्रेत और अदृश्य शक्तियों को सिरे से नकार दिया है, इसे अंधविश्वास की संज्ञा दी गयी है और आजकल इस प्रकार की घटनाएँ कम ही सुनाई देती है परंतु अभी भी इस प्रकार की अजीबो गरीब घटनाएँ सुनाई देती है और इन घटनाओं का कारण सामान्य रूप से समझ नहीं आता । इसी प्रकार एक मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले का सामने आया है । दमोह जिले की एक युवती के शरीर में अपने आप चाकू के निशान बन जाते है और खून निकलता है । लड़की के शरीर पर चाकू से कथित तौर पर अदृश्य व्यक्ति हमला करता है और अनेक जगह जख्म बना जाता है । पहले परिवार वालो ने विश्वास ने नहीं किया परंतु लगातार इस प्रकार के जख्म से चीखती चिल्लााती लड़की पर नजर रखी जाने लगी ।

युवती का दावा है कि कोई उस पर हमला कर रहा है। लड़की के शरीर में जख्मी के कई निशान हैं । उसके हाथ और पैर पर कई जगह कट के चिन्ह लग रहे है परंतु यह कैसे लग रहे है यह परिवार वालो एवं गांव वालो के लिये हैरान करने वाला सवाल है । लड़की का कहना है कि वह हमला करने वाला व्यक्ति उसे दिखाई देता है परंतु अन्य किसी को दिखाई नहीं देता उन्हें केवल लड़की के शरीर में जख्म बनते, खून निकलते हुये दिखाई देता है ।

यह पूरा मामला दमोह जिले के मुहन्ना गांव का है । इस गाँव में मुन्ना नामक व्यक्ति का परिवार रहता है उसकी 18 वर्षीय बच्ची कृष्णा के साथ इस प्रकार का घटना क्रम घटित हो रहा है जिससे पूरा परिवार और गांव परेशान और हैरान है । अनेक तरह का इलाज और झांड फूंक कराया गया परंतु कोई आराम नहीं मिला है और पीडि़त लड़की का कहना है कि जख्म देने वाली अदृश्य शक्ति ने उसे 09 दिन की मोहलत दी है । इस बात से परिवार के लोग बहुत डरे हुये है ।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने इलाज कराने की बात कही है । वहीं
डॉक्टरों का कहना है कि यह एक मानसिक बीमारी है। काउंसलिंग से उसका इलाज किया जा सकता है ।

5 बार सांप भी काट चुका

गौरतलब है कि लड़की को पिछले साल 5 बार सांप भी काट चुका है। परिवार ने इलाज के लिए झाड़ फूंक का सहारा लिया था। पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ माना जा रहा है । हालांकि परिवार को चिकित्सकों के पास जाकर इलाज और निगरानी की सलाह भी लोगों ने दी है. वहीं युवती को इलाज के लिए अस्पतल भेजा गया है। डाक्टर इसे मानसिक बीमारी भी बताते है । जिसके लिये मनोरोग विशेषज्ञ की काउंसलिंग की जरूरत बतायी गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!