धर्मसिवनी

युवाओं ने 43 वें सप्ताह भी हनुमतम आराधना की गंगा में लगायी डुबकी 

सामूहिक सुंंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के प्रति युवाओं एवं मातृशक्ति का बढ़ रहा झुकाव 

सिवनी यशो:- उप नगरीय क्षेत्र परतापुर रोड भैरोगंज स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 43 वें  सप्ताह भक्तों नवयुवकों शनिवार शाम 6:00 बजे से भक्तिमय सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा एवं इसके पश्चात महा आरती की गयी । नवयुवको के प्रयासों से निरंतर यह क्रम 43 सप्ताह से जारी है और आगे भी जारी रहेगा । 
युवाओं ने 43 वें सप्ताह भी हनुमतम आराधना की गंगा में लगायी डुबकी  - Seoni News
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार बंाधी मुंगवानी के मोहन डहेरिया यजमान रहे। नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ  एवं  हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । हनुमान जी के प्रति बढ़ रही श्रद्धा युवाओं को भटाव से बचाने में सहायक होगा । पिछले 43 सप्ताह से युवाओं का सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है और हर शनिवार को युवाओं की संख्या में वृद्धि एक अच्छा संकेत है ।
भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button