WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

इस बार भाजपा का मुकाबला सनातन विरोधी ताकतो से है – संतोष



सिवनी यशो:- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिवनी विधानसभा के लखनवाड़ा मंडल के शक्ति केंद्र खैरी का शक्ति सम्मेलन भाजपा जिला उपध्यक्ष संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता विधानसभा के विस्तारक दीपक कांबले एवं भाजपा सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी की गरिमामय उपस्थिती में पलारी शनिधाम टेकरी में संपन्न हुई । शक्ति सम्मेलन में खैरी शक्तिकेन्द्र के सभी बूथ अध्यक्ष बूथ समिति के सदस्य मंडल कार्य समिति एवं नगर के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए । स्वागत संबोधन मंडल के महामंत्री विनोद यादव दिया गया एवं शक्ति सम्मेलन की रूपरेखा बूथ अध्यक्षों के करणीय कार्य व आगामी चुनाव की कार्य योजना भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश चक्रवर्ती प्रदान की गयी ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि शक्ति सम्मेलन में उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने संबोधित करते हुये कहा कि आज की आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ताओं ऊर्जा और उत्साह से भाजपा का कमल खिलाते हुए आम व्यक्ति को भाजपा की रीति नीति से जोडऩे के लिये पूरी सक्षमता से प्रयास करें और अपनी ताकत झौंक दे । भाजपा जैसी राष्ट्रवादी और सनातन की प्रबल समर्थक भाजपा का मुकाबला सनातन धर्म की विरोधी ताकतो से है श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत जैसे आस्थावान राष्ट्र की आत्मा सनातन है इस पर हमला करने वालों को सबक सिखाने का समय है । श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि खैरी शक्तिकेन्द्र के कार्यकर्ताओं के उत्साह और ऊर्जा तथा परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ कार्य कर इस शक्ति केन्द्र के सभी बूथों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की जायेगी ।
बैठक उपस्थित विधानसभा संयोजक दीपक कांबले द्वारा बूथ विजय संकल्प की शपथ दिलाई । कार्यकत्र्ताओ ने पूरे उत्साह के साथ विश्वास दिलाया कि इस शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों पर भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित होगी । सम्मेलन के दौरान सभी बूथ के पदाधिकारियों को परिचय पत्र प्रदान किये गये। शक्ति सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल, मंडल महामंत्री बेनीराम चंद्रवंशी, शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद यादव,अतर सिंह घनश्याम बघेल मंडल महामंत्री विनोद यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दुर्गेश चक्रवर्ती, मंडल उपाध्?यक्ष सुरेंद्र बघेल, सरपंच योगेश (टीनू पटेल) सनोडिया बूथ अध्यक्ष सनत बघेल,विमल सनोडिया,संदीप सनोदिया ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, योगेश चक्रवर्ती, संतोष सनोदिया, रूपेश तिवारी, सुनील साहू सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!