हजारों कांग्रेस नेता प्रदेशव्यापी आंदोलन में होंगे शामिल
जिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी
Chhindwara14 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा का घोषणा पत्र (BJP manifesto) सरकार बनने के उपरांत कागजों में सिमटकर रह गया। सत्ता में आने के लिए भाजपा ने खूब लोकलुभावन वायदे जनता से किए, किन्तु सरकार बनने के बाद एक भी वादे और घोषणा भाजपा सरकार (BJP government) एक साल में पूरी नहीं कर पाई। जनता से बोले गए झूठ का हिसाब लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 16 दिसम्बर को विधानसभा का घेराव (siege of assembly) किया जाना है। आयोजित प्रदेशव्यापी आंदोलन (statewide movement ) में छिन्दवाड़ा जिले से हजारों कांग्रेस जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण शामिल होंगे। उक्त जानकारी राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता (Press talk) में जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) द्वारा दी गई।
आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार छिन्दवाड़ा जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण कांग्रेस के प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार अपना घोषणा पत्र जनता के बीच लेकर आई थी जिसमें किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर धान एवं 2700 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर गेहूं की खरीदी की घोषणा की थी, लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था। 450 रुपयों में रसाई गैस सिलेंडर और ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का वादा। 3 लाख करोड़ रुपये आदिवासी कल्याण के लिए देने का वादा किया था। ऐसे ही अनेकों घोषणाएं भाजपा के पत्र में शामिल थी





