WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

सम्मानित हुए गुरैया वेदी प्रतिष्ठा के सहयोगी

ऐतिहासिक एवं यादगार रहा तीन दिवसीय मंगल महोत्सव

 Chhindwara14 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:-सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज एवं युवा परिषद गुरैया के तत्वावधान में विगत दिवस तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे देश से पधारे त्यागी व्रती साधकगण, विद्वतगण, श्रेष्ठिगण, जनप्रतिनिधियों सहित समाज बंधुओं की विशेष उपस्थिति में विविध अनुष्ठानों के साथ ऐतिहासिक रूप से साआनंद संपन्न हुआ।
मंगल महोत्सव के समस्त वेदी सूतनकर्ता परिवार सहित जिनशासन सेवक विशेष सहयोगियों को गुरैया तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा विशेष समारोह में शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति द्वारा सम्मानित कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक जिनशासन सेवक दीपक राज जैन, सांसद प्रतिनिधि अरविंद राजपूत, संतोष राव कराडे उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता पंडित धनकुमार जैन द्वारा की गई, जिनका महोत्सव समिति की ओर से मेला नायक सतीशकुमार जैन के साथ धनकुमार जैन, अशोक जैन, डॉक्टर राजेंद्र जैन, समिति अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष आभाष जैन, सचिव दीपक जैन, कोषाध्यक्ष अर्पित जैन, सह सचिव आशुतोष जैन एवं सचिन जैन ने अभिनंदन किया, सभा का सफल संचालन डॉक्टर सौभाग्य जैन द्वारा किया गया।

मीडिया सहित प्रशासन का माना आभार –

मंगल महोत्सव को जन जन तक पहुंचाकर जिनशासन की प्रभावना करने हेतु तमाम मीडिया जगत सहित महोत्सव स्थल की भूमि हेतु जिनेंद्र कुमार शैलेन्द्र जैन पायल वाला, शैलेंद्र जैन शैलू, सुधीर सिंघरे, भोजन शाला प्रमोद कुमार यमन कुमार जैन, अगम निगम जैन, संगीता शैलेंद्र जैन के साथ विशेष सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिक निगम, विद्युत मंडल, यातायात विभाग, नगर पंचायत, आशीर्वाद साउंड, अहिंसा टेंट हाऊस, सभी विभाग प्रमुख के साथ समस्त सहयोगियों का महोत्सव समिति ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!