क्राइमछिंदवाड़ा

दो कारो की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 8 घायल

कपूर्दा देवी मंदिर पूजा अर्चना करने जा रहे पति पत्नी और बच्चे की मौत

Chhindwara 07 April 2025

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा – सिवनी मार्ग पर परासिया घाट के समीप नवेगांव वासुदेव टाइल्स फैक्ट्री के सामने दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गइ । जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई मृतकों को जिला चिकित्सालय के मर्चुरी वार्ड में रखा गया है । टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों कारे चिपट गयी, कार में सवार पीडि़तो को निकालने के लिये कार को काटना पड़ा ।

दो कारो की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 8 घायल - Seoni News

कुंडीपुरा थाना के टीआई श्री बघेल ने बताया कि गुरैया निवासी दिनेश ऊईके पति कंचन ऊईके और उनके चार माह का बेटा और परिवार के अन्य पांच सदस्य अपनी कार से कपूर्दा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे दूसरी ओर से कपूर्दा देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर महाराष्ट्र के निवासी तीन व्यक्ति वापस आ रहे थे इसी बीच घाट परासिया के आगे नवेगांव के पास दोनों कार की आपस में भीषण टक्कर हो गई जिसमें गुरैया निवासी पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई । वहीं पांच अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है महाराष्ट्र की ओर अपनी कार से जा रहे हैं तीन व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें आई है जिनका भी इलाज किया जा रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button