धर्मसिवनी

स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती आज

सिवनी यशो:- सिवनी स्वर्णकार समाज प्रतिवर्ष अनुसार 17 अक्टूबर को रात्रि 8:00 बजे समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती नगर के स्वर्णकार समाज धर्मशाला सुनारी मुहल्ला सुभाष वार्ड में मनायी जायेगी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष किशोर (के.के.) सोनी ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये में बताया कि गत 14 अक्टूबर को संपन्न सामाजिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि समाज के आराध्य देव अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती शरद पूर्णिमा के दिन 17 अक्टूबर को रात्रि 8:00 बजे विधि विधान से पूजन – आरती के साथ मनाया जायेगा ।

आराध्य देव जी की जयंती पर स्वर्णकार समाज ने समस्त स्वजातीय बंधुओं, माताओं बहनों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button