आज हनुमान जन्मोत्सव पर जामसांवली मंदिर भव्य रूप से मनाया जायेगा
Chhindwara 11 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- (सौसर) – ऐसे है हनुमान हमारे…ऐसे है हनुमान, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना….अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायणम…ऐसी लागी लगन जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतीयों से समूचे श्रोता भक्ति के रस में डुबे थे। चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर हनुमान लोक जामसांवली में सुप्रसिद्ध भजन गायक पदमश्री अनुप जलोटा ने गुरूवार की रात प्रस्तुती देकर भक्ति धारा को और अधिक प्रगाठ कर दिया हैं। भजन गायक अनुप जलोटा ने भजनों की षुरूआत काषी बदली, अयोध्या बदली….अब हनुमान लोक की बारी….मेरे झोपडी के भाग खुल जायेंगे…राम आयेंगे…कौन कहता है भगवान आते नही…इतनी षक्ति हमे देना दाता….जैसे गानों से समा बांधा। मंदिर न्यास के अध्यक्ष गोपाल षर्मा ने पदम अनुप जलोटा को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, जगदगुरू षंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, नागपुर मध्य विधायक प्रवीण दटके, विधायक परिणय फुके, न्यास सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल देव ठाकरे, कलेक्टर अजय देव षर्मा, पुलिस अधीक्षक सुंदर सिह कनेष, एसडीएम सिद्धार्थ पटेल सहित मंदिर कमेटी के दादाराव बोबडे, टिकाराम कारोकार, संजय डवरे, संतोष डवरे, मनोहर षेलकी सहित बडी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे। षुक्रवार को साहस और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक एव सनातन संस्कृति और धर्म के लिये समर्पित सर्वोच्च न्यायालय के अधिकवक्ता विष्णु षंकर जैन ने श्रीमूर्ति की पूजा की। षुक्रवार की रात मेरे महाकाल सरकार के सुप्रसिद्ध गायक सनी अलबेला ने प्रस्तुती देकर दर्शको को झूमने को मजबूर कर दिया।
सुनील असराठी बिना चप्पल के पैदलयात्रा जामसावली हनुमान मदिर के लिए निकले
गगेशवर महादेव मदिर से अकेले ही निकले समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर काम करने वाले भाई सुनील असराठी ने बताया है कि पीतल का गदा लेकर जब भक्तों के सामने से जा रहे थे तो भक्तों के द्वारा उनका जगह जगह स्वगत किया गया।




