WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाराजनीति

आज होगी शहर कांग्रेस सेवादल की बैठक

Chhindwara 28 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन स्थित कांग्रेस सेवादल के कार्यालय में आज दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे से शहर कांग्रेस सेवादल की एक आवश्यक बैठक आहुत की गई है।कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में नगर कांग्रेस सेवादल, उप ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है।

आयोजित बैठक में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की जयंती, महावीर जयंती, राम नवमीं सहित अन्य विविध आयोजनों के संदर्भ में चर्चा की जाएगी। कांग्रेस सेवादल संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने हेतु निर्णय लिए जाएंगे।

आयोजित बैठक में वार्ड व बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन से जुड़े लोगों को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने हेतु चर्चा की जाएगी साथ ही उपस्थित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सुझाव भी मांगे जाएंगे और संगठन हित में उन पर अमल भी किया जावेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!