छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा, 3 दिन पांढुर्ना से चलाने की मांग

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने सांसद बंटी विवेक साहू और रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य से उठाई मांग; पेंचवेली को गोंदिया तक बढ़ाने की भी मांग

दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा से चलाने की मांग

Chhindwara 12 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 पांढुर्ना से खंडवा के बीच भविष्य में प्रस्तावित दादा धुनी वाले एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर छिंदवाड़ा के यात्रियों की सुविधा से जुड़ी मांग सामने आई है। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन छिंदवाड़ा और तीन दिन पांढुर्ना से संचालित किया जाए, ताकि दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी, डॉ. के.एस. बजाज, सुनील साहू, दौलतराम यदुवंशी सहित सदस्यों ने इस संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू एवं रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सत्येंद्र ठाकुर से मांग रखी है।

छिंदवाड़ा से ट्रेन चलने पर यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

संगठन का कहना है कि यदि दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से भी संचालित किया जाता है तो छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दादा धुनी वाले स्थल तक आवागमन की सुविधा मिलेगी। तीन दिन छिंदवाड़ा और तीन दिन पांढुर्ना से ट्रेन चलने की व्यवस्था दोनों क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक हो सकती है।

संगठन ने रेल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

पेंचवेली को गोंदिया तक बढ़ाने की मांग

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने पेंचवेली ट्रेन को गोंदिया तक चलाने की भी मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में पेंचवेली ट्रेन को प्रतिदिन मंडला फोर्ट तक चलाया जा रहा है, जिससे उनके अनुसार रेलवे को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

संगठन ने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए पेंचवेली ट्रेन का संचालन गोंदिया तक बढ़ाया जाए। इससे छिंदवाड़ा और आसपास के यात्रियों को गोंदिया की ओर रेल कनेक्टिविटी का बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

रेल सुविधाओं में विस्तार की मांग

वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि छिंदवाड़ा-पांढुर्ना क्षेत्र के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक बदलाव और विस्तार किया जाना चाहिए। संगठन ने दोनों मांगों को रेल मंत्रालय एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर यात्रियों के हित में निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

यह भी पढ़े :-

NH-44 पर 5 लाख की लूट का खुलासा, केरल तक पहुंची सिवनी पुलिस की जांच

चमारीखुर्द में सजा ‘जनविश्वास’ का दरबार, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं; उद्यमियों ने बताया सफलता का फॉर्मूला

डाक विभाग की बड़ी सौगात: कक्षा 6वीं से 9वीं के छात्रों को मिलेगी 6 हजार छात्रवृत्ति, 20 सितंबर तक आवेदन

राजेश त्रिवेदी बने ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के संभाग प्रभारी

https://youtu.be/6jIp6RzIODU?si=MqoNq6JNK1df0Q_v

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button