छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बारिश में वीआईपी रोड बनी मिट्टी का दलदल, हादसे का खतरा

निर्माण की मिट्टी सड़क पर फैलने से राहगीर परेशान, स्कूल-कॉलेज के बच्चों पर भी मंडरा रहा खतरा; प्रशासन से मिट्टी हटाने की मांग

बारिश में वीआईपी रोड बनी मिट्टी का दलदल, हादसे का खतरा

Chhindwara 12 September 2026
छिंदवाड़ा / अमरवाड़ा यशो:-
 मुख्यालय की सिविल लाइन क्षेत्र में सड़क किनारे भवन निर्माण के लिए की जा रही खुदाई अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खुदाई से निकली मिट्टी सड़क किनारे और सड़क पर ही डाल दिए जाने के कारण बारिश में यह मार्ग मिट्टी के दलदल में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि पक्की सड़क और कच्चे हिस्से का अंतर तक स्पष्ट नजर नहीं आता, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्कूल-कॉलेज के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

बताया गया है कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, राहगीर और वाहन चालक आवागमन करते हैं। सड़क पर फैली मिट्टी और बारिश के पानी के कारण दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। कई राहगीरों के गिरकर घायल होने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क होने के कारण यहां दिनभर आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क पर मिट्टी का जमाव किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।

ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाते समय भी सड़क पर गिर रही मिट्टी

स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण स्थल से मिट्टी ट्रैक्टरों के माध्यम से ले जाई जा रही है। इस दौरान भी मिट्टी सड़क पर गिरती जा रही है। बारिश होने के बाद यही मिट्टी कीचड़ में बदलकर सड़क पर फैल जाती है और वाहनों के आवागमन को मुश्किल बना देती है।

दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से परेशान हैं। अचानक वाहन फिसलने से चालक और पीछे बैठे लोगों के गिरने की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन से मिट्टी हटाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित निर्माण एजेंसी से सड़क पर गिरी मिट्टी को तत्काल हटाने तथा निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी न फैलने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

यह भी पढ़े :

बनखेड़ी के बगलामुखी माता मंदिर की तर्ज पर सजेगा पंडाल, भव्य रूप में विराजेंगे छिंदवाड़ा के महाराजा

नेशनल लोक अदालत में 1555 प्रकरणों का निराकरण, 1 करोड़ से अधिक बैंक ऋण वसूली

24 साल से महिलाओं को हुनर की ताकत दे रहा ओम कला केन्द्र, 17 सितंबर से नए बैच में प्रवेश

“नगरपालिका में फिर बवाल, अपनों ने ही खोली पोल!” अमृत 2.0 के कामों पर शिकायत से हड़कंप

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-news-the-condition-of-vip-road-called-marine-drive-of-bhopal-is-deteriorating/articleshow/102576067.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button