WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

दो सैकड़ा हज जाने वालों को दिया गया प्रशिक्षण

Seoni 21 January 2025
सिवनी यशो:- सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी के तत्वावधान में एक रोज़ा हज तरबियत केम्प 19 जनवरी 2025 को रायल लांन बड़ी ज्यारत के पास जबलपुर रोड सिवनी में सम्पन्न हुआ ।

हज तरबियत केम्प का आगाज़ मौलाना अब्दुल सुब्हान साहब ने तिलावत से किया और नात खां असलम बाबा नात ऐ रसूल पढ़ी।
इस हज प्रशिक्षण शिविर में मास्टर हज प्रशिक्षक अल्हाज डाक्टर सैय्यद इक़बाल हाशमी और अतीक़ अहमद भोपाली ने उमराह और हज के ताल्लुक से अपने अपने तजरिबा कि बुनियाद पर और इल्म कि रोशनी से आज़मीने हज को सिवनी जि़ला का पहला हज प्रशिक्षण दिया ।

हाजी मोहम्मद एहसान साहब ने उमराह व हज कि अहमियत पर रोशनी डाली इस हज प्रशिक्षण शिविर में सिवनी जि़ला के अलावा पड़ोसी जि़ला जबलपुर नरसिंहपुर मंडला छिंदवाड़ा बालाघाट डिंडोरी के लगभग दो सैकड़ा आज़मीने हज को प्रशिक्षित किया गया । सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी अध्यक्ष अल्हाज अब्दुल वाहिद समर ने प्रत्येक आज़मीने हज को हज यात्रा से संबंधित हज कि किताब के अलावा एक फोल्डर में बहुत से दस्तावेज रख कर तोहफ़े में दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!