मध्यप्रदेशसिवनी

स्व. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर सिवनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

आयोजक प्रदीप राय ने किया व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण

 Seoni, 30 September 2025

सिवनी यशो:- 30 सितंबर, सोमवार दोपहर 12 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननायक स्व. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर नगर के सिंधिया चौक (मिशन स्कूल के पास) श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।

सिवनी में स्व. माधवराव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
सिवनी में स्व. माधवराव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम | भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

कार्यक्रम में बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,

जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा,

उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज रहांगडाले,

दक्षिण मंडल महामंत्री बादल बैन,

नरेंद्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष घनश्याम सनोडिया,

मुकेश चंदेल,

रामलाल राय,

डॉ. राजेंद्र राय सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया के स्मारक प्रतिमा पर माल्यर्पण कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नेताओं के विचार

इस अवसर पर विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि –

“स्व. माधवराव सिंधिया का राजनीतिक जीवन सदैव आदर्शवादी और विकासोन्मुख रहा है।

वे जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले नेता थे।”

वहीं कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप राय ने कहा कि –

“माधवराव जी का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय राजनीति की अमूल्य धरोहर है।

उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे माधवराव सिंधिया के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सेवा और समर्पण की भावना से समाज और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

https://mpcg.ndtv.in/opinion/how-did-madhavrao-scindia-death-6681519

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!