छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

कैंडल जलाकर एड्स से दिवंगत लोगों को दी श्रृद्धांजलि, फैलाई जागरूकता

सिवनी यशो:- विश्व एड्स दिवस के पूर्व 26 नवंबर को कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन के केयर एंड सपोर्ट सेंटर सिवनी द्वारा एड्स से दिवंगत लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। रेड अलर्ट एरिया छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर के पास कैंडल लाइट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाई गई। कैंडल लाइट जागरूकता कार्यक्रम में जिला अस्पताल के टीवी व एचआईवी नोडल अधिकारी जयज काकोडिय़ा, आईसीटीसी काउंसलर अशोक गोवंशी, अरुण श्रीवास्तव, एसटीडी काउंसलर फोजिया अंजुम, एआरटी काउंसलर राजश्री दुबे, एआरटीसीसी खुमेश्वरी बिसेन, स्टाफ नर्स रोशनी भालेकर, फार्मासिस्ट अजय गुप्ता, श्वेतना प्रोग्राम से निलेश बारासकर, टीआई से पीएम नीति धकरे मौजूद रहे। एचआईवी एड्स के संबंध में जागरूकता लाने 1 से 15 दिसंबर तक जिला अस्पताल में एड्स जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
आयोजन में सिवनी केयर एंड सपोर्ट सेंटर की प्रोजेक्ट कोआडिनेटर रतनी शर्मा, अकाउंटेंट राधिका भारद्वाज, पीर नेविगेटर वंदना विश्वकर्मा, ओआरडब्ल्यू विष्णु दास पनागर, धनेंद्र बिसेन इत्यादि का सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button