WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

दो मजदूरों की मौत,14 मजदूर घायल : आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा

खेतों से मुंगफली निकालने के कार्य में लगे हुए थे मजदूर
घायलों में एक 11 वर्षीय बालक सहित महिलाएं हादसे का हुई शिकार

छपारा यशो:- 7 जून को दोपहर लगभग दो बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बादलों के बीच बिजली की गडग़ड़ाहट शुरू हो गई नगर से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम माल्हनवाडा के पास गाड़ाघाट में खेतों से मुंगफली निकालने के कार्य में लगे हुए 35 मजदूरों ने पास के एक पीपल के पेड़ के समीप खड़े हुए थे । उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी । जिसकी चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई । वहीं 14 लोगों को लगभग आधा किलोमीटर दूर तक किसी तरह साथी मजदूरों ने लेकर पहुंचे जहां एक पिक अप वाहन के द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया घायलों में एक 11 वर्षीय बालक सहित सभी महिलाएं हैं । जिन्हें आकाशीय बिजली करीब से गिरने से असहनीय शरीर में दर्द के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार भर्ती कर किया जा रहा है । घटना के बाद तहसीलदार छपारा नितिन चौधरी के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर घायलों को देखने पहुंचे ।

दो मजदूरों मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 35 मजदूर खेतों से मूंगफली निकालने के कार्य में जुटे हुए थे इस दौरान अचानक मौसम के बदलने और तेज हवा के साथ बिजली कृषि कार्य में जुटे मजदूरों के समीप एक पीपल के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मजदूरी कर रहे संतु बमनीया पिता सुखराम बमनीया 32 वर्ष ग्राम घोंटी थाना बंडोल निवासी और राधा डहेरिया पति दिलिप डहेरिया 26 वर्ष ग्राम हरई थाना छपारा निवासी की आकाशीय बिजली से मौके पर मौत हो गई ।

14 मजदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती

वहीं प्रियंक सरयाम पिता जगदीश सरयाम 11 वर्ष ग्राम खुर्सीपार ,लालवती भलावी पति बंशीलाल भलावी 35 वर्ष ग्राम जूनापानी, गंसा कूडोपा पति नेमी कूडोपा 70 वर्ष ग्राम हरई बसंत बाई कूडोपा पति परसराम कूडोपा ग्राम हरई , मनीषा यादव पिता सेजयराम यादव 18 वर्ष खुर्सीपार , माया पटेल पति बलराम पटेल 18 वर्ष खुर्सीपार, अर्चना कुरलोचिया पति नौमी कुरलोचिया 32 वर्ष हरई, कन्याकुमारी बमनीया पति संतु बमनीया हरई, निशा सरयाम पति जगदीश सरयाम 28 वर्ष ग्राम खुर्सीपार,सीमा डहेरिया पति नंदकिशोर डहेरिया 29 वर्ष ग्राम खुर्सीपार , दुलारी धुर्वे पति श्याम सिंग 38 वर्ष ग्राम खुर्सीपार, अभिलाषा डहेरिया पिता लक्ष्मण डहेरिया 19 वर्ष ग्राम हरई, सरस्वती डहेरिया पति संतकुमार डहेरिया 40 वर्ष ग्राम हरई और शांति डहेरिया पति लक्ष्क्षी डहेरिया 35 वर्ष ग्राम हरई निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया है और सभी अपने भरण-पोषण के लिए दैनिक मजदूरी कर रहे थे घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर मृतक मजदूरों के परिजन की चिख पुकार से गुंज उठा। वहीं मृतक दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!