अल्प समय के कुशल प्रशिक्षण से रोजगार सृजित करता है आईटीआई :- नलिन तिवाारी
छपारा यशो:- भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के उद्देश्यों के सफल क्रियान्वयन की दिशा में नगर के शासकीय आईटीआई कॉलेज में मीडिया कर्मियों को आमंत्रित करते हुये एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में नगर के मीडिया कर्मियों ने अपने सुझाव आईटीआई प्रबंधन को दिए ।
कार्यशाला के कॉलेज प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि वर्तमान परिवेश विजुअल माध्यम की व्यापक उपयोगिता को दुष्टिगत रखते हुये संस्था ने एक नवाचार करते हुये प्रदेश की आईटीआई में संचालित व्यवसायों के परिचय वीडियों व प्रशिक्षण के बाद सफल विद्यार्थियों की सफलता की कहानी के वीडियों तैयार किये गये हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जनमानस में आईटीआई की अवधारणा स्पष्ट हो । बढ़ती बेरोजगारी का उत्तम निदान प्रत्येक हाथ में कौशल विकसित करना है। देश के विकास का मुख्य आधार है औद्योगिक विकास। उद्योगों के लिए कुशल जनशक्ति तैयार करने का दायित्व है आई टी आई कॉलेज का है। प्रदेश में आईटीआई में 7 सेक्टर में कुल 57 विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आईटीआई के माध्यम से अल्प शुल्क व अल्प अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के नौजवान रोजगार प्राप्त कर सकते हैं व स्वरोजगार भी स्थापित कर सकते है। उपस्थित वरिष्ठ मीडियाकर्मी बिलाल खान ने ग्रामीण अंचलों तक आईटीआई की जानकारी पहुँचाने की सलाह दी व क्रियान्वयन किस प्रकार से किया जाय यह भी अवगत कराया। युवा पत्रकार सुधीर नागले ने प्राचार्य तिवारी के कार्यग्रहण के बाद किये गये कार्यों की प्रशंसा की यादवेंद्र सिंह ठाकुर ने संस्था को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन यश्विन ठाकूर ने किया। इस कार्यशाला में नगर के मीडिया कर्मियों प्रदीप श्रीवास्तव, बिलाल अंसारी, गजेन्द्र सिंह चौहान, आशीष अवधिया, रफीक खान, बैद्यनाथ सिंह,प्रदीप जैन,निशांत राजपूत भी उपस्थित रहे।





