क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

दो युवक ने अखिलेश को पीट पीटकर मारडाला

सिवनी यशो;- कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत रिड्डी में गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे किसी बात को लेकर सेलून चलाने वाले दो सगे भाईयो  रवि एवं राजेंद्र नाई का अखिलेश शिवने से विवाद. हो गया । रवि एवं राजेंद्र ने अखिलेश को पत्थरों से मारकर घायल कर दिया तथा झूमाझटकी की जिससे चोटिल अखिलेश गिर गया और उठ नहीं पाया। अखिलेश की गंभीर हालत देखते हुए चोटिल करने वाले रवि एवं राजेंद्र नाई घटना स्थल से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर कुरई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े अखिलेश शिवने पिता देवी प्रसाद शिवने उम्र 36 वर्ष को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

 पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!