नकली नोट बनाने वाले दो युवक 100 रूपये के नकली नोटो के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े
भोपाल – एक के पास मास्टर आँफ बिजनेश एडमिनिस्टे्रेशन (एमबीए) की डिग्री है और एक बी टेक है दोनों को छोटी मोटी नौकरी पसंद नहीं है बड़ी नौकरी नहीं मिलने से दोनों ने युट्युब से आईडिया लेकर नकली नोट छापने का आपराधिक काम प्रारंभ कर दिया और शायद पहले ही प्रयास में पुलिस के हत्थे चढ़ गये । इनके पास से 45 नकली नोट बरमाद हुए है ।
मंगलावार की सुबह भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने नकली नोट छापने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी विशाल साहू नामक एमबीए की डिग्री कर चुका है तो दूसरा विकास साहू बीटेक किया हुआ है दोनों आपस में रिश्तेदार है ।
दोंनों आरोपी नौकरी नहीं मिलने और शॉर्ट कट से अमीर बनने की चाह में नकली नोट छापने का काम करने लगे । पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लैपटॉप और कलर प्रिंटर जब्त किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 100-100 रुपए के 45 नकली नोट बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया हे कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाली नोट चलाते थे, वह कितने नोट अभी दो से तीन माह में खपा चुके हैं, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इसमें विशाल एक हाथ से दिव्यांग है, उसने यूट्यूब देखकर यह नकली नोट बनाने का आइडिया लिया था।
क्राइम ब्रांच के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि दुबले-पलते दो युवक, जिसमें एक बाएं हाथ से दिव्यांग है, वह सब्जी मंडी गेट अस्सी फीट रोड पर खड़े हैं और पांच सौ रुपये के बदले 100 रुपए के 20 जाली नोट देने की बात कर रहे हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और दोनों जालसाज अधिक संख्या में जाली नोट बाजार में फैला पाते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।


