देश विदेशव्यापार

यूजीसी की नेट परीक्षा रद्द

मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ को लेकर हो रहे घमासान के बीच शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया है। यह ऐलान एनटीए ने पेपर लीक की खबरें आने के बाद किया है। UGC-NET की परीक्षा रद्द होने के बाद विपक्ष ने सरकार सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है।

पहले की परंपरा से हटकर, इस बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) एक ही दिन 18 जून को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई, जिसमें रिकॉर्ड 11 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। मंत्रालय का यह फैसला मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पर कथित अनियमितताओं को लेकर उपजे बड़े विवाद के बीच आया है, जिस पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न शहरों में दो चरणों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की थी। 19 जून बुधवार  यूजीसी को परीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से कुछ इनपुट मिले। इन जानकारियों से प्रथम दृष्टया संकेत मिला कि परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता किया गया होगा। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button