WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सर्वसम्मति से पारित, व्यापक जनभावना वाले प्रस्ताव पर उदासीन नगर पालिका

दो वर्ष बीतने के बाद भी नगर पालिका ने नहीं ली शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद चौक नामकरण की अनुमति

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के नाम से छिंदवाड़ा चौक का नामकरण शीघ्र किया जाये – राजेश यादव

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के नाम से नामकरण एवं स्तंभ की स्थापना के लिये सिवनी विधायक से परिणामकारी प्रयासों का किया आग्रह

Seoni 25 February 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका के अध्यक्ष शफीक खान ने अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही घोषणा की थी कि छिंदवाडा चौक का नाम जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के नाम से नामकरण एवं स्तंभ की स्थापना का कार्य किया जायेगा । सिवनी नगर पालिका परिषद में इस आशय का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ परंतु यह प्रस्ताव पारित हुये दो वर्ष का समय हो रहा है परंतु सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव भी कचरे पड़ा हुआ है और इस महत्वपूर्ण जनभावनाओं से जुड़े प्रस्ताव की कोई चिंता नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा नहीं की गई और आश्चर्यजनक बात है कि इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव के अनुसार काम करने के लिये जिन विभागो से अनुमतियाँ और अनापत्तियाँ लेना है उन विभागो को भेजे गये पत्रों का नगर पालिका परिषद को कोई जबाव नहीं मिला तो दुबारा नगर पालिका ने पत्राचार भी नहीं किया ।
सिवनी नगर पालिका परिषद के पार्षद राजेश राजू यादव ने इस विषय में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुये लिखा है कि नगर को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के नाम से छिंदवाड़ा चौका का नामकरण एवं स्तंभ की स्थापना का कार्य करने में जो अनुमतियाँ प्राप्त करना है वह दिलाने के लिये परिणामदायक प्रयास करें ।
विधायक श्री राय को दिये आवेदन में पार्षद राजेश यादव ने लिखा है कि उन्होंने नगर पालिका परिषद सिवनी से जनभावनाओं से जुडे उक्त कार्य में विलम्ब का कारण जानना चाहा तो उनके उक्त पत्र के जबाब में नगर पालिका द्वारा विलम्ब का कारण बताया गया कि दिनांक 14/03/2023 को उक्त स्थल में कार्य हेतु विभिन्न विभाग से अनुमति हेतु पत्र लिखा गया है (1) थाना प्रभारी यातायात पुलिस विभाग सिवनी (2) कार्यपालन यंत्री लो.नि. वि. (भा/स) सिवनी (3) सहायक यंत्री (शहर) म.प्र. विद्युत मंडल सिवनी (4) उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश छिंदवाडा (5) प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मार्ग छिंदवाडा इन सभी विभागों से आज दिनांक तक अनुमति प्रदान नहीं की गयी है जिससे कार्य में विलम्ब हो रहा है और कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।
विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश यादव ने विधायक दिनेश राय मुनमुन से आग्रह किया है कि इन विभागों को निर्देशित कर शीघ्र अतिशीघ्र अनुमति प्रदान करने हेतु परिणाम दायक प्रयास करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!