ग्वालियर – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 मई को ग्वालियर में आयोजित कलचुरी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुये । सिंधिया ने कलार समाज के लोगों से बड़ी सह्रदयता के साथ मुलाकात की, और कई सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, सिंधिया ने प्रतिनिधिंमंडल से कहा कि आप एक संपन्न समाज हैं लेकिन राजनीति में आपकी उस तरह की सक्रियता नहीं है। आपको अधिक से अधिक राजनीति में जुडऩा चाहिए। महिलाओं को राजनीति से जोडऩे पर उनका जोर अधिक रहा। उन्होंने कहा कि कल्चुरी समाज से उनके निकट के संबंध है उनके महल में भगवान सह्रत्रबाहु जी प्रतिमा है । इस समाज की बेहतरी के लिये वे हर संभव प्रयास करेंगे । इस सामाजिक कार्यक्रम में सिवनी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय भी शामिल हुये थें ।


