WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नारियल, खाली खोक-जूट रस्सी से बनाई भोलेनाथ की अनुपम प्रतिमा

 दर्शन करने उमड़ा भक्तों का सैलाब, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल

नारियल, खाली खोक-जूट रस्सी से बनाई भोलेनाथ की अनुपम प्रतिमा - Seoni News

सिवनी यशो:- सिवनी के सिद्ध शिवपीठ मठ मंदिर में श्रावण के पवित्र माह में भगवान शंकर की बनी प्रतिमा विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है । नगर के कलाकारों ने इस प्रतिमा को बनाने में जो कलाकारी दिखाई है वह अपने आप में विशेष है । इस प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु तारीफ किये बिना नहीं रहते ।
इस प्राचीन मठ मंदिर सिद्ध पीठ पर नगरीय जनमानस का सामान्य रूप से व्यापक जनाकर्षण होता है परंतु चल रहा श्रावण मास जहाँ और अधिक विशेष हो जाता है वही मंदिर में 24 घंटे अखंड रामायण का पाठ ने वातावरण भक्तिमय बना दिया है ।
इसके साथ ही मठ मंदिर परिसर को स्थानीय कलाकार विक्की कश्यप व उनकी टीम ने 35 दिनों की मेहनत से हजारों नारियल, नारियल के खाली खोक-जूट, रस्सी इत्यादि से तैयार भगवान भोलेनाथ की अति सुंदर विशाल प्रतिमा निर्मित की है । प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया में इस प्रतिमा को विशेष कालाकृति के रूप में वायरल भी किया जा रहा है । नगर सहित इस प्रतिमा के चर्चे पूरे जिले में हो रहे है और प्रतिमा को खासा सराहा जा रहा है । इस प्रतिमा ने मठ मंदिर प्रांगण को और भी आकर्षक बना दिया है । कलाकृति में तैयार भोलेनाथ की प्रतिमा शिव भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इसे देखने भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान शंकर के दर्शन पूजन करने के साथ ही प्रतिमा के साथ मोबाइल सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं।

श्रद्धा भाव से तैयार की महादेव की प्रतिमा

कलाकार विक्की कश्यप का कहना है कि भोलेबाबा की यह प्रतिमा उन्होंने अपनी टीम में शामिल 12 लोगों की दिन-रात मेहनत व लग्न के बल पर श्रद्धा भाव से तैयार की है। भोले बाबा की कलाकृति को मूर्त रूप देने 15 दिनों तक सभी लोगों ने शहर व जिले के प्रत्येक मंदिर पहुंचकर साबूत नारियल, टूटे हुए नारियल के खोक, जूट, रस्सी इत्यादि एकत्रित की है । करीब पांच हजार साबूत नारियल और इतने ही टूट हुए नारियल एकत्रित करने के बाद प्रतिमा को तैयार किया गया है । इस प्रतिमा को तैयार करने में 20 दिनों से ज्यादा का समय लगा। सावन माह में उनके द्वारा बीते कुछ सालों से इसी तरह महादेव की नई-नई आकृति बनाई जा रही हैं।

सोशल मीडिया में व्यापक चर्चा

कलाकारों द्वारा बनायी गयी इस आकर्षक भगवान शिव की आकृति को सोशल मीडिया बहुत पसंद किया जा रहा है बनायी गयी कलाकृति कुछ ही समय में सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गयी । अनेक संगठनों के द्वारा कलाकारों का सम्मान भी किया जा रहा है । विक्की कश्यप इस प्रकार की कलाकारी का पूर्व के वर्षो में अन्य तरह से प्रदर्शन किया गया है और उनकी कलाकारी का सभी को इंतजार भी रहता है । पिछले वर्ष पेड़ की जड़ों से महादेव की कलाकृति तैयार की थी, जिसे भक्तों ने खूब सराहा था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!