खेलदेश विदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन की असीम संभावनाएं- सिंह

  सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बुधवार 26 जून को आयोजित कार्यशाला में पहुंचे देश-प्रदेश के टूर व एडवेंचर ऑपरेटर्स -टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से पर्यटकों को लुभाने के लिए पेंच पार्क प्रबंधन सिवनी नए प्रयोग कर रहा है। पेंच नेशनल पार्क में पर्यटन की बहुत अच्छी संभावना है, हम यहां व्हीकल सफारी, नेचर सफारी, जंगल सफारी के साथ मचान स्टे, विलेज वॉक को बढ़ावा दे रहें हैं। स्टार गेजिंग के क्षेत्र में भी संभावना को तलाशा जा रहा है और अब पार्क में एडवेंचर पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। यह विचार पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने की कार्यशाला में व्यक्त किए। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ाने हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जो एमपीटी किपलिंग्स कोर्ट में हुई। इस कार्यशाला में पेंच टाइगर रिजर्व सहित पेंच पार्क में पर्यटकों को और अधिक व सुविधाजनक, रोमांचक यात्रा देने पर मंथन किया गया। कार्यशाला में देश-प्रदेश से आए एडवेंचर ऑपरेटर्स को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एडवेंचर पॉलिसी से बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव ने अवगत करवाया। उन्होंने पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन से आग्रह किया कि पार्क में साल भर पर्यटन गतिविधियां होती रहें, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। श्री श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि मैराथन दौड़, विलेज वॉक को नियमित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का फोकस रिस्पांसिबल टूरिज्म पर है, हमारा प्रयास है कि ऐसे पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए, जिसमें पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों को रोजगार मिले। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि एक समय में यहाँ 20 से भी कम टाइगर रह गए थे, जो सामूहिक प्रयासों से अब 130 से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने एडवेंचर ऑपरेटर्स को नेशनल पार्क के कोर-बफर और सेंसटिव जोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ पर्यटन बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। कार्यशाला में पेंच में सामुदायिक सहभागिता और इको टूरिज्म विकसित करने, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की योजनाओं, आगामी कार्यक्रम, एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड से मिलने वाली सहायता से अवगत कराने जैसे बिंदुओं पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गई। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जयदेव प्रसाद, फील्ड डायरेक्टर पेंच नेशनल पार्क, रजनीश कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, पेंच नेशनल पार्क, डॉ.एसके श्रीवास्तव, ज्वाइंट डायरेक्टर, टूरिज्म बोर्ड, प्रदीप मूर्ति सदस्य एडवेंचर बोर्ड, इंडिया हिल्स की प्रमुख श्रीमती इज़्ज़त याकानागी, श्री रेड्डी, जिला पर्यटन विकास परिषद के सचिव  संदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में होटल संचालक व टूर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!