Seoni 06 December 2024
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी (District Congress Committee, Seoni) की अति आवश्यक बैठक जिला प्रभारी सोहन बाल्मीकी एवं सहप्रभारी विवेक अवस्थी की उपस्थिति में 7 दिसम्बर 2024, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन (Indira Bhawan) में रखी गई है। जिला कांग्रेस की बैठक के पूर्व प्रात: 11 बजे जिला समन्वय समिति (District Coordination Committee) की बैठक होगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बैठक में आमंत्रित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्षो से, बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु अपील की है



