WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में खुलेगा एक और केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

सिवनी यशो:- लंबे समय से जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बरघाट में केन्द्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya ) खोले जाने की मांग की जा रही थी। यह मांग मानवसंसाधन मंत्रालय (Ministry of Human Resources) भी पहुंची थी। इस महत्वपूर्ण मांग को केन्द्रीय कैबिनेट (central cabinet) ने 07 दिसम्बर को स्वीकृति प्रदान कर जिले को बड़ी सौगात दी है।

 केंद्रीय कैबिनेट ने बरघाट सहित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 11 नये  केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। मह सभी केंद्रीय विद्यालय अलग-अलग जिलों में खुलेंगे। इनमें से एक केंद्रीय विद्यालय बरघाट को भी मिला है। मध्यप्रदेश को 11 केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने पर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने केंद्र को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के विकास में ये केंद्रीय विद्यालय मील के पत्थर साबित होंगे।यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। साथ ही छात्रों के लिए स्कूल में सारी सुविधाएं मौजूद होगी। पढ़ाई सीबीएसई के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

इसके साथ ही भोपाल, अशोकनगर,मैहर, खुजराहो, बालाघाटा के तिरोड़ी, सिवनी के बरघट, कटनी के झिंझरी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल में सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में बनेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!