क्राइमसिवनी

वन विभाग की सतर्कता से पकड़ा गया लकड़ी से भरा ट्रक

कर्नाटक से उत्तर प्रदेश जा रही 31 घन मीटर सागौन जब्त

Seoni 11 October 2025

सिवनी यशो :- दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाला मेटेवानी चेकपोस्ट (कुरई विकासखंड) अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण विशेष महत्व रखता है। यह स्थान न केवल महाराष्ट्र की सीमा से जुड़ा है, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने से यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इन्हीं के बीच कुछ असामाजिक तत्व तस्करी जैसी गतिविधियों में भी लिप्त रहते हैं।

10 अक्टूबर की दोपहर में वन विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी से एक बड़ा मामला उजागर हुआ। नियमित जांच के दौरान एक अज्ञात 18 चक्का ट्रक (क्रमांक UP DT 9803) को रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 31 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद हुई।

डिप्टी रेंजर लक्ष्मी धुर्वे ने बताया कि जांच के दौरान ट्रक में रखी लकड़ी पर किसी प्रकार का हैमर मार्क (सील) नहीं था। साथ ही लकड़ी को आरा मशीन से काटा गया पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह लकड़ी कर्नाटक से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

वन विभाग ने तत्काल ट्रक को जब्त कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। लकड़ी के बाजार मूल्य का आकलन शीघ्र किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस बरामदगी से लकड़ी तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्यवाही संभव है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!