क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

21 बच्चों की मौत के बाद चेन्नई से गिरफ्तार रंगनाथन, विदेश भागने की फिराक में था

श्रीसन फार्मा कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा - एसआईटी ने जब्त किए अहम दस्तावेज, आरोपी को छिंदवाड़ा ला रही पुलिस

Chhindwara 10 October 2025

छिंदवाड़ा यशो:- बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने चेन्नई में दबिश देकर रंगनाथन को पकड़ा और कंपनी से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

एसपी अजय पांडे ने बताया कि रंगनाथन को छिंदवाड़ा लाया गया है।
तमिलनाडु ड्रग विभाग ने श्रीसन फार्मा अपार्टमेंट को सील कर दिया है।
कुछ दिनों से लापता रंगनाथन के विदेश भागने की तैयारी की सूचना पर पुलिस अलर्ट थी।
आखिरकार, गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

यह भी पढ़ें :-मौत का सौदागर रंगनाथन कोर्ट में पेश – जहरीले कफ सिरप से 25 मासूमों की मौत पर जनता फूटी, SIT ने लिया रिमांड

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

एसपी अजय पांडे ने बताया कि बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिन डॉक्टरों ने कोल्ड्रिफ सिरप लिखा था, उनकी जांच भी जारी है।

💔 बच्चों की मौत का आंकड़ा 21 तक पहुंचा

कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेल होने से जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या अब 21 हो गई है।

बुधवार की रात उमरेठ तहसील के पचधार गांव के 3 वर्षीय मयंक सूर्यवंशी और

मोरडोंगरी निवासी गार्विक पवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नागपुर पहुंचे और अस्पतालों में भर्ती बच्चों से मुलाकात की।
गार्विक पवार नागपुर मेडिकल कॉलेज,

अंबिका विश्वकर्मा न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल,

जबकि कुणाल और हर्ष यदुवंशी एम्स नागपुर में भर्ती हैं।

अब तक — श्रीसन फार्मा कफ सिरप

  • छिंदवाड़ा में 18,

  • बैतूल में 2,

  • पांढुर्ना में 1 बच्चे की मौत दर्ज हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन वास्तविक आंकड़े छिपा रहा है और पारदर्शिता नहीं बरती जा रही।

https://www.youtube.com/watch?v=qIidkqvoNtc

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!