02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा शक्ति अीिानंंदन अभियान : आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम
सिवनी यशो:- भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक ‘शक्ति अभिनंदन अभियान (shakti abhinandan abhiyan)’ आयोजित किया जा रहा है। शासन स्तर से जारी 10 दिवसीय गतिविधियों के कैलेण्डर अनुसार, इस अभियान के तहत् सिवनी जिले में भी जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तरीय गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है।
दिनांक 05 अक्टूबर को सिवनी जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में ‘महिला बुजुर्गों का सम्मान दिवस (दादी-नानी सम्मान)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केन्द्र/क्षेत्र अंतर्गत ग्राम की बुजुर्ग महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं बालक बालिकायें एवं अन्य प्रतिभागी ग्रामवासी सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित बुजुर्ग महिलाओं (दादी-नानी) का सम्मान किया गया।
इसी तरह दिनांक 07 अक्टूबर को अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘सशक्त वाहिनी’ हेतु बालिकाओं का पंजीकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास की इस योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास द्वारा पंजीकृत बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त दिनांक 07 अक्टूबर को पंचायत व वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक का आयोजन किया गया।
दिनांक 08 अक्टूबर 2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर ‘विकास’ में महिलाओं की भागीदारी पर परिवर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में मानसिक स्वास्थ्य सम्वेदीकरण कार्यक्रम काय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि महिलायें एवं छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुये।
दिनांक 09 अक्टूबर 2024 को बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन हेतु जिला एवं विकासखण्ड एवं पंचायत्त स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। उक्त कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास तथा खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर आयोजित किये गये। कार्यक्रम में इच्छुक बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। गृह विभाग (पुलिस) एवं महिला एवं बाल विकास द्वारा समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों थानों में सकारात्मक पुरूष भागीदारी पर चर्चा एवं महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। उपरोक्तानुसार शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत सिवनी जिले में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, ग्राम/आंगनवाड़ी केन्द्र स्तर पर दैनिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। ये कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर तक आयोजित किये जावेगें।