WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
Trending

वैष्णवी देवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा का दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, ग्रहण किया प्रसाद

हवन-पूजन, महाआरती के बाद भजनों के साथ देर शाम तक चला भंडारा

सीलादेही वैष्णवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा महोत्सव के दौरान आरती और भंडारे में शामिल श्रद्धालु
वैष्णवी देवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा महोत्सव | सिवनी में भक्तों ने लिया दर्शन व प्रसाद
Seoni 05 November  2025 सिवनी यशो:-शहर से सात किलोमीटर दूर सीलादेही की वैष्णवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा का दर्शन-पूजन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 18 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को विधि-विधान से हवन-पूजन, महाआरती, भंडारे व भजन संध्या के साथ हुआ। सारे जगत का अन्न भंडार भरने की कामना से स्थापित मां अन्नपूर्णा देवी को छप्पन भोग अर्पित किए गए, श्रद्धालुओं ने मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
“सारे जगत का अन्न भंडार भरने की कामना से मां अन्नपूर्णा देवी को छप्पन भोग अर्पित किए गए।”
मां वैष्णवीदेवी धाम सेवादार समिति के सदस्यों ने बताया कि कन्या भोजन के बाद मां अन्नपूर्णा का भंडारा प्रारंभ किया गया, जो भक्तिमय भजन कार्यक्रमों के साथ देर शाम तक निरंतर जारी रहा। भाजपा द्वारा 5 नवंबर को कारीरात से प्रारंभ की गई एकता पद यात्रा का समापन भी सीलादेही पहाड़ी में समारोहपूर्वक किया गया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये के टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
“मां अन्नपूर्णा की कृपा से हर घर में समृद्धि और अन्न की पूर्णता बनी रहे”— विधायक दिनेश राय मुनमुन
वैष्णवी देवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा महोत्सव | सिवनी में भक्तों ने लिया दर्शन व प्रसाद
 वैष्णवी देवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा महोत्सव | सिवनी में भक्तों ने लिया दर्शन

प्राकृतिक वातावरण का लिया आनंद

ब्रह्मलीन जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज द्वारा पूजित मां वैष्णवी देवी धाम सीलादेही में प्रतिवर्ष धनतेरस से मां अन्नपूर्णा महोत्सव का प्रारंभ किया जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुए महाप्रसादी (भंडारा) में भक्तों को दाल-बाफले,
कढ़ी-पुलाव, हलुआ, खीर आदि प्रसाद परोसे गए।
रमणीय धार्मिक स्थल पर शहरवासी परिवार सहित पहुंचे और
देवी मां का दर्शन किया। भक्ति गीत-भजनों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों ने दी।
सीलादेही वैष्णवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा महोत्सव के दौरान आरती और भंडारे में शामिल श्रद्धालु
वैष्णवी देवी पहाड़ी में मां अन्नपूर्णा महोत्सव | सिवनी में भक्तों ने लिया दर्शन व प्रसाद
सीलादेही का यह स्थल अपनी प्राकृतिक हरियाली और
शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
वन विभाग ने इसे नगर वन के रूप में विकसित किया है।
यहां से पहाड़ी की ऊंचाई से दूर-दूर तक फैली हरियाली के नजारे श्रद्धालुओं को सुकून देते हैं।
परिवारों ने शाम तक भक्ति और प्रकृति दोनों का आनंद लिया।
https://www.youtube.com/watch?v=T2C0JtziS0U  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!