WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

आदर्श सरस्वती शिशु मन्दिर छपारा में मनाई गई विवेकानंद जयंती

छपारा यशो:- नगर के आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सूर्य नमस्कार के साथ जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाबूलाल अग्रवाल समिति उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साथ ही सुनील दत्त पाठक समिति के व्यस्थापक ने कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थिती दी।


विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद जयंती के मौके पर सुबह नौ बजे विद्यालय के प्रांगण में विशेष अथितियों के सानिध्य में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया था जिसमे विद्यालय के सभी आचार्य परिवार और सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही,वही स्वामी विवेकानन्द को याद करते हुए उनके तेल चित्र में पुष्पहार चढ़ाए गए साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए आने वाली पीढ़ी को उनके समान आदर्श पुरुष बनने की बात कही।
साथ ही सभी समिति सदस्य, आचार्य एवं बच्चों ने सूर्य नमस्कार का महत्व बताया और स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर भाषण दिया अंत में प्रभारी प्राचार्य ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!