क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, कहा यह हत्या है, डाक्टर बीथी जैन को हटाया

सिवनी यशो:- प्रसव कराने के नाम पर चिकित्सों द्वारा परिजनों से वसूली की जाती है और प्रसव कराते समय लापरवाही की जाती है जिससे जच्चा और बच्चा को खतरा बना रहता है इसी प्रकार का मामला लखनादौन शासकीय अस्पताल में आया है जहाँ शासकीय चिकित्सक ने पति के साथ मिलकर एक महिला का प्रसव कराया और महिला की मौत हो गयी परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक का पति शासकीय सेवा में भी नहीँ और उसके द्वारा यह आपरेशन करने से महिला की मौत हो हुई है । महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । पीडितो का पूरा मामला जब जिला कलेक्टर के संज्ञान में आया तब जिला कलेक्टर ने महिला डाक्टर एवं उसके पति पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये । लखनादौन सिविल अस्पताल ने मृतिक के शव का परीक्षण पुलिस की उपस्थिती में अन्य चिकित्सक टीम से कराया और कहा है पीडि़त पक्ष की शिकायत के आधार पर जाँच के पश्चात कार्यवाही की जायेगी ।
फिलहाल डाक्टर बीथी जैन को लखनदौन सिविल अस्पताल से हटाकर बरघाट पहुँचा दिया गया है ।
जानकारी के अनुसार जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में बीते बुधवार को ग्राम जोबा की गर्भवती महिला विनीता राजपूत को प्रसव कराने के लिये परिजन पहुँचे थे जहां प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसकी हालत बिगड़ गई। लगभग 5 घंटे बाद उसकी की मौत गई। इसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि विनीता राजपूत के प्रसव में डॉक्टर बीथी जैन ने लापरवाही बरती तथा प्रसव के लिये श्रीमती जैन ने अपने डाक्टर पति संजय जैन को बुलाया था जो सिविल अस्पताल में पदस्थ नहीं है और प्रसव के बाद लापरवाही बरती गयी जिसके कारण विनीता की हालत खराब हो गई और लगभग 5 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डिलेवरी के बाद भी डॉक्टर वीथी जैन ने विनीता से मिलने नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!