WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लोकतंत्र के महापर्व जागरुक होकर सर्व समाज के मतदाता मतदान कर भाजपा को चुने -आलोक

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं चुनाव प्रबंध समिति संयोजक वेदसिंह ठाकुन ने मतदान करने की मतदाताओं से की अपील

सिवनी यशो :- भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं चुनाव प्रबंध समीति के जिला संयोजक वेद सिंह ठाकुर ने लोकतंत्र के मुख्य स्तंभ विधानसभा निर्वाचन में 17 तारीख को होने जा रहे चुनाव में सर्व समाज के मतदाताओं से जागरूक होकर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर विकास और जनकल्याण के लिए सिवनी विधानसभा की चारो विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान कर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शक्ति को मजबूत करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है ।
नेता द्वय ने प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हम सब का अमूल्य अधिकार है आपके ही वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है और हम सब का अधिकार है की जागरूक होकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सर्व समाज सूर्य की पहली किरण के साथ भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करते हुए विकास की जिम्मेदारी उन्हें सौंपें । उन्हें कहा कि वोट डालने का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग समाज के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा है आयुष्मान भारत कार्ड योजना लाडली बहना योजना नि:शुल्क और जिला गैस योजना किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मुख्यमंत्री विभाग कन्यादान योजना मुख्यमंत्री संबल योजना जैसी योजनाएं गरीब कल्याण के लिए स्थापित किए हैं यह विकास पर्व हमेशा आपका दरवाजा पर पहुंचता रहे जिसके लिए मैं आप सभी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की मतदाताओं से अपील करता हूं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!