WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने मतदाताओं से वोट रूपी आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की

सिवनी यशो:- विधानसभा मतदान के पवित्र अवसर पर विधानसभा के सम्मानीय मतदाता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अपील की है कि करते हुये कहा है कि मेरे सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम जय श्री राम, आज 17 नवंबर को हम सब लोग, मध्य प्रदेश की विधानसभा के लिए वोट डालने वाले हैं, हम सभी जानते हैं कि 2003 से लगभग 18 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी आप सब की सेवा कर रही है, हमने समाज के हर क्षेत्र में हर वर्ग को, उसकी सुविधा के लिए उसकी सहूलियत के लिए और उसके कल्याण के लिए योजना बनाईं हैं,और उनको भली प्रकार से हमने क्रियान्वित किया है, उसके पहले का जो मध्य प्रदेश, 2003 से पहले का मध्य प्रदेश, सभी जानते हैं बीमारू था, और दर्द से कराह रहा था यह स्थिति थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने, शिवराज सिंह के नेतृत्व में, मध्य प्रदेश की दशा और दिशा बदली है, हमारा राज्य बीमारू से आज विकसित राज्य है, हमने बहुत कुछ किया है और बहुत कुछ करना बाकी है, मेरा आप सबसे निवेदन है कि हम अच्छी सरकार चुनें, सिवनी विधानसभा क्षेत्र में दिनेश राय मुनमुन भाजपा प्रत्याशी के कमल चुनाव चिन्ह की दो नबंर की बटन दबाकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
सिवनी विधनसभा के सम्मानीय मतदाताओं ने मुझे दो बार विधायक बनाकर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है मैने भी सिवनी विधानसभा के प्रत्येक मतदाता को अपने परिवार का सदस्य मानकर सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा मुझे पूरा विश्वास है आपका आशीवाद मेरे साथ है । इस बार विकास के माध्यम से ऐतिहासिक बदलाव का संकल्प है ।
फूल कमल की बटन दबाकर अपना आशीर्वाद राष्ट्रवाद के लिए, उस सनातन धर्म की रक्षा के लिए दें, जिसको मिटाने का संकल्प भाजपा विरोधियों ने लिया है, मैं आपसे पुन: निवेदन करता हूं, हम सब लोग मिलकर एक नया मध्य प्रदेश बनाएं, विकसित मध्य प्रदेश बनाएं हर वर्ग के सपनों का मध्य प्रदेश बनाएं ऐसा मेरा निवेदन है और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!