मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में 13 जनवरी को जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल सुनवाई का आयोजन

स्वच्छ जल अभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन की पहल, नागरिक रख सकेंगे जल संबंधी समस्याएं

सिवनी में 13 जनवरी को जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल सुनवाई का आयोजन

Seoni 12 January 2026

सिवनी यशो:-  स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत सिवनी नगर में जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 13 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बाहुबली चौक, सिवनी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के नागरिक अपने-अपने वार्डों से संबंधित पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण, नल कनेक्शन, पाइपलाइन लीकेज, जल गुणवत्ता एवं अन्य जल संबंधी समस्याओं की शिकायतें सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे।

शिविर में प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही या त्वरित रूप से उचित निराकरण किया जाएगा, ताकि नागरिकों को पेयजल से जुड़ी समस्याओं से शीघ्र राहत मिल सके।

नगर पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितकारी जल सुनवाई कार्यक्रम का लाभ लें तथा जल संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करें।

https://x.com/JansamparkMP/status/2010242734888759549

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!