बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीति

वाय-आकार के सरेखा आरओबी का गणेशोत्सव में यातायात के लिए श्रीगणेश, नगरवासियों ने जताई खुशी

बालाघाट में सरेखा आरओबी का औपचारिक शुभारंभ, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और सांसद भारती पारधी ने किया लोकार्पण

Balaghat 03 September 2025

बालाघाट यशो:- बालाघाट में तीन वर्षों के प्रयास के बाद सरेखा आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) तैयार हो गया है। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर इसे जनता के लिए प्रारंभिक रूप से खोलकर यातायात का श्रीगणेश किया गया। वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के प्रयासों से तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया था।

मील का पत्थर बनेंगे बालाघाट के 3 आरओबी और एक उच्चस्तरीय पुल

पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने शहर में बढ़ती जनसंख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए आरओबी निर्माण की पहल की थी। उनके प्रयासों से न केवल सरेखा आरओबी बल्कि गर्रा और भटेरा आरओबी तथा महामृत्युंजय घाट से जागपुर तक उच्चस्तरीय पुल की स्वीकृति भी मिली। करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाले ये पुल भविष्य में बालाघाट विकास के मील के पत्थर साबित होंगे

नगर में निकाली गई रैली और उत्सव

2 सितंबर की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से रैली निकाली, जो अम्बेडकर चौक, काली पुतली चौक और हनुमान चौक होते हुए सरेखा आरओबी तक गई। यहां पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे का फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। नगरवासियों ने पुल पर पैदल चलकर आवागमन का आनंद लिया।

गौरीशंकर बिसेन ने कहा – जनसेवा में समर्पित जीवन

पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि 989 मीटर लंबाई वाले इस ब्रिज का नाम हात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखा गया है। 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आगामी समय में सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। राजनीति में मेरा जीवन केवल जनता की सेवा में समर्पित है।”

सांसद भारती पारधी ने जताई खुशी

सांसद भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट के लिए यह हर्ष का विषय है कि पूर्व मंत्री के अथक प्रयासों से यह आरओबी बनकर तैयार हुआ है।

उन्होंने बताया कि अभी औपचारिक रूप से इसका शुभारंभ जनता के लिए किया गया,

जबकि आगामी समय में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता का साथ बना रहे, ताकि हम इसी तरह विकास कार्य की सौगात देते रहें।

प्रमुख उपस्थित

सरेखा आरओबी शुभारंभ एवं रैली में रमेश रंगलानी,

महेन्द्र सुराना,

आनंद कोछड़,

सत्यनारायण अग्रवाल,

नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर,

उपाध्यक्ष योगेश बिसेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,304,366,2067,3089

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!