धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
विशाल हिन्दू सम्मेलन हेतु अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
छिन्दवाड़ा / अमरवाड़ा यशो:- नगर में 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन के लिए रविवार को जगतदेव मंदिर में अक्षत कलश एवं ध्वज पताका वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत नगर के 16 मण्डल और 2 बस्तियों को सम्मेलन आयोजन हेतु आवश्यक कलश एवं ध्वज प्रदान किए गए।
मण्डल एवं बस्ती की आयोजन समिति की उपस्थिति
कार्यक्रम में संबंधित मण्डल एवं बस्ती की आयोजन समिति उपस्थित रही और अपने-अपने मण्डल/बस्ती के अक्षत कलश एवं ध्वज पताका प्राप्त किए। सभी उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर हिन्दू सम्मेलन की भव्य तैयारी के लिए उत्साह व्यक्त किया।
अक्षत कलश शोभा यात्रा
अक्षत कलश वितरण के पश्चात जगतदेव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः जगतदेव मंदिर पहुँची, जहाँ नगरवासियों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शोभा यात्रा में नगरवासियों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।



