छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने पर फूटा भाजपा का गुस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने पर फूटा भाजपा का गुस्सा

Chhindwara 31 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आक्रोशित छिंदवाड़ा भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया । 

बिहार की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अपशब्द कहे जाने के विरोध में छिंदवाड़ा भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा।

रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने 

राहुल गांधी, कमलनाथ और जीतू पटवारी का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने किया।

भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस की तैनाती
छिंदवाड़ा में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया

भाजपा नेताओं का आक्रोश

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि –

  • “कांग्रेस नेताओं ने सारी मर्यादाओं और नैतिकता को त्याग दिया है।

  • सत्ता पाने की लालसा इतनी बढ़ गई है कि –

  • वे दिवंगत महिला को भी अपशब्द कहने से नहीं चूक रहे। मां केवल मां होती है,

  • चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हों या आम व्यक्ति की। हमारे शास्त्रों में मां को देवी से भी ऊंचा स्थान दिया गया है।”

कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव, पुलिस बल मौजूद
छिंदवाड़ा में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था

पुतला दहन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

कांग्रेस भवन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए –

शहर के तीनों थानों का बल, लाइन का बल और वज्र वाहन मौके पर तैनात रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा –
  • “कांग्रेस कार्यालय के सामने किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

  • अगर ऐसा हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह पुलिस प्रशासन की होगी।”

आखिरकार पुलिस की सख्ती के चलते भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!