मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अनुसूचित जाति- जनजाति वर्ग का कल्याण भाजपा की प्राथमिकता – अजय जामवाल 

हम सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी 

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल (BJP’s regional organization general secretary Ajay Jamwal) ने रविवार को सिवनी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक को किया संबोधित 

 Seoni 20 April 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को सिवनी में भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन जनकल्याण और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है देश में बदलाव का का दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है फिर भी समस्याएँ है उन सभी समस्याओं का निराकरण करना हम सबकी जिम्मेदारी है । अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग का कल्याण करना भाजपा की प्राथमिकता  है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे धर्मांतरण, नशा एवं पलायन जैसे विषयों पर चिंतन करने की आवश्यकता बताई एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य बनाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ कैसे जनता तक पहुंचे ? इस विषय पर चिंतन करने के लिये उपस्थित जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकत्र्ता से मुखतिब होते हुये कही उन्होंने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी केसभी कार्यकर्ताओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी है। 
बैठक को जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भी संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। श्रीमती बिसेन ने जिले का वृत्त रखा और संपन्न कार्यक्रमों तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में पार्टी द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी । 
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने उपस्थित जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों से समस्याओं पर चर्चा की और सुधार के विकल्पों पर चर्चा की । श्री जामवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति, सभ्यता, सामाजिक ताने बाने को तथा हमारी पहचान को नष्ट करने में कोई कसर नही छोड़ी  ।  अब परिस्थितियां अनुकूल हैं, उन अवस्थाओं को और अधिक ठीक करना होगा।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेज गति वे विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। जनता के कल्याण के लिए भाजपा की सरकारें लगातार कार्य कर रही हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग का कल्याण ही भाजपा की सरकारों और संगठन का मूल भाव है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा और सभी योजनाओं को पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्य करना है।
श्री जामवाल ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता देश और जनता की सेवा का माध्यम है । देश की आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी का शासन रहा। कांग्रेस के शासनकाल में सत्ता कमाई तथा सुख भोगने का एक जरिया बन कर रह गई थी, लेकिन भाजपा के लिए सत्ता देश और समाज की सेवा का एक माध्यम है। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का कार्य कर रही है। 
श्री जामवाल ने कहा कि भाजपा के लिए प्रथम राष्ट्र, द्वितीय संगठन अंत मे स्वयं हैं, इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, शिक्षा, नशा मुक्ति, समरसता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी हम समृद्ध, खुशहाल आत्मनिर्भर भारत की अभिकल्पना को साकार कर पाएंगे। यह सब जिम्मेदारी हम सबको मिलकर निभानी होगी। 
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप उईके द्वारा किया गया । 
इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता डहेरिया,  पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे,पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन,पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल,पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर,  पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन,  पूर्व जिलाध्यक्ष कीरतसिंह बघेल, धीरसिंह भलावी कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नगरीय निकाय एवं ग्राम निकायों के प्रतिनिधि तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, एवं कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!