WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

शराब पीने से रोका तो वह बन गया शैतान, कर दी पिता की हत्या

शराब पीने से मना किया तो बेटे ने बाप की कर हत्या

सिवनी यशो:- शराबी पुत्र को शराब पीने पिता ने मना किया तो पुत्र ने कुल्हाड़ी से पिता  की हत्या कर दी ।

जिले के धूमा थाना अंतर्गत खमरिया में पिता ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया है कि गोविंद नामक व्यक्ति घर पर शराब पी रहा था। उसके पिता हरिप्रसाद अरेवा ने शराब पीने से रोका था।यह बात पुत्र को नागवार गुजरी।इसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद शुरू हो गया। और गोविंद ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे पिता की मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पहुंचे। और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धूमा पुलिस के अनुसार आरोपित शादीशुदा है। दो माह पूर्व उसकी पत्नी भी मायके चली गई है। नशे की हालत में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था। थाना प्रभारी सतीश उइके ने यह भी बताया की आरोपित से हत्या करने के लिए उपयोग में लाई गई कुल्हाड़ी जब्त की गई है।साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है। शाम तक आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय से आदेश मिलने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!