मंडलामध्यप्रदेशहेल्थ

डॉक्टरों ने दवाईयाँ होली की तरह जला दी, जाने ऐसा क्यों किया

ऐसी दवाओं की सप्लाई बंद करने और सप्लायर पर कार्रवाई की मांग

 Mandala 21 February 2025
मंडला यशो:- जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अमानक दवाओं की होली जलाई है। इसके साथ ही उन्होंने अमानक दवाओं को बंद करने और इन कंपनियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की है।

इस दौरान डॉ प्रवीण उइके ने बताया कि अस्पताल में अमानक दवाएं सप्लाई हो रही है जिससे आम जनमानस को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा की इसका विरोध करने प्रतीकात्मक रूप से उन अमानक दवाओं की होली जलाई गई है उन्होंने मांग रखी की ऐसी दवाओं की सप्लाई बंद हो और इन्हें सप्लाई करने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की जाए।

साथ ही डॉ प्रवीण उइके ने बताया की प्रदेश में शासकीय और स्वशासकीय डॉक्टर के 8 संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन का प्रस्ताव रखा है। जिसके तहत पिछले 20 और 21 फरवरी को दो दिनों से डॉक्टर काली पट्टी बांधकर जिला चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें इमरजेंसी और केजुअल्टी जारी रही।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 22 फरवरी को सामुहिक उपवास रखा जाएगा। आधे घंटे ओपीडी बंद की जाएगी लेकिन इस दौरान आकस्मिक सेवाएं जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि मांगे नहीं मानी जाती तो पूर्णत: काम बंद हड़ताल की जाएगी।

उन्होंने मांगो के संबंध में बताया कि चिकित्सा महासंघ की 5 सूत्रीय मांग हैं जिनमें डॉक्टरों की मूलभूत विषयों के समयबद्ध निराकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। 7वें वेतनमान का वास्तविक लाभ और मूलवेतन मान के निर्धारण के आदेश समयमान चयन वेतनमान के आदेशों का 01 माह में क्रियान्वयन किया जाए। लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे तकनीकी विभाग से प्रशासनिक दखलंदाजी समाप्त किया जाए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मेडिकल एसोसिएशन की 25 सूत्रीय मांग हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!