PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एनसीसी रैंक सेरेमनी, उत्कृष्ट कैडेट्स को नई जिम्मेदारियां
अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित
PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एनसीसी रैंक सेरेमनी, उत्कृष्ट कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारियां
Chhindwara 06 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैंक सेरेमनी गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के आधार पर चयनित कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर के अतिरिक्त संचालक डॉ. अल्केश चतुर्वेदी ने नवपदोन्नत कैडेट्स को रैंक बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से अपने नए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
इन कैडेट्स को मिली नई रैंक
समारोह में निम्न कैडेट्स को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं—
- राहुल टेकाम – सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO)
- जतिन बंदेवार – अंडर ऑफिसर (UO)
- अनुज विश्वकर्मा – अंडर ऑफिसर (UO)
- ऋतिका भाकने – अंडर ऑफिसर (UO)
- पीयूष डेहरिया – कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट (CQMS)
- अर्पित धुर्वे – सार्जेंट
- शोभित चौरे – कॉर्पोरल
- भूमि यादव – लांस कॉर्पोरल
लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्रह्मने के नेतृत्व में आयोजन
रैंक सेरेमनी का आयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्रह्मने के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद, प्राध्यापकगण, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
MSME को बड़ी राहत, भुगतान विवाद जल्द सुलझेंगे: सांसद बंटी विवेक साहू
UPSC की तैयारी का सुनहरा अवसर, जनजातीय विद्यार्थियों को दिल्ली में मिलेगी फ्री कोचिंग
सिवनी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज से, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार देंगे संगठन को नई धार


