मध्यप्रदेशसिवनी

9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फोकस

खेल विभाग की समीक्षा में दिए अहम निर्देश, खिलाड़ियों के पोषण, प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना को मिलेगी नई गति

9 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा, खिलाड़ियों और युवाओं के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े निर्देश

Bhopal 06 August 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा संदेश देते हुए 9 अगस्त (अगस्त क्रांति दिवस) पर प्रदेशभर में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी के साथ निकाली जाने वाली यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं, खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के पोषण और प्रशिक्षण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के पोषण, आधुनिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार, प्रोत्साहन राशि और शासकीय सेवाओं में नियुक्ति संबंधी नियम जल्द तय किए जाएं।

उन्होंने प्रदेश में मल्लखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए, ताकि खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सांदीपनि विद्यालयों में उपलब्ध भूमि का उपयोग खेल परिसरों के विकास के लिए किया जाए। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा युवा आयोग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जिस खेल के खिलाड़ी अधिक निकल रहे हैं, वहां उसी खेल के अनुरूप अधोसंरचना विकसित की जाए, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

खेल सुविधाओं के लिए बनेगा एक्शन प्लान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खेल परिसरों, स्टेडियमों और अन्य खेल अधोसंरचनाओं के लिए लंबित भूमि आवंटन के मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही खेल विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सिविल विंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) की स्थापना की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रस्तावित और निर्माणाधीन प्रमुख खेल परिसरों में हेलीपैड की व्यवस्था पर भी विचार किया जाए तथा खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से अधिकाधिक अनुदान प्राप्त करने के प्रयास किए जाएं।

सीएम युवा शक्ति योजना में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। प्रत्येक जिले के पिछले पांच वर्षों के खेल प्रदर्शन का विश्लेषण कर वहां की खेल प्रतिभाओं के अनुरूप सुविधाएं विकसित की जाएं। साथ ही सरकारी और निजी खेल परिसरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन योग्य बनाया जाए।

उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और हरियाणा व ओडिशा जैसे राज्यों के सफल मॉडल का अध्ययन कर मध्यप्रदेश में भी लागू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-

हर शुक्रवार अफसर होंगे गांव-गांव, जनता के बीच; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया ‘जन-विश्वास अभियान’

‘रिन्यूवल’ का खेल, तबादलों की बोली और करोड़ों की खरीद पर सवाल! आदिम जाति कल्याण विभाग आखिर किसके संरक्षण में?

MSME को बड़ी राहत, भुगतान विवाद जल्द सुलझेंगे: सांसद बंटी विवेक साहू

“जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन 

https://x.com/ombirlakota/status/2085251991819923620?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button