शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे या गृहमंत्रालय संभालेंगे ?
सिवनी यशो:- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केन्द्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलना लगभग तय माना जा रहा है । प्रदेश के बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने अपने 18 वर्षीय काल में जो काम किये उससे लगातार शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता बढ़ते रही है । मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याण की जो भी योजनाएँ बनी वे इतनी अधिक लोकप्रिय और जरूरतमंदो को लाभ पहुँचाने में कारगर रही है । प्रदेश के केवल मतदाता ही नहीं बच्चे भी उनके कार्यो के कायल रहे है ।
2023 में संपन्न विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा की लगातार पांचवी बार बड़ी जीत होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने से प्रदेश की महिलाओं सहित बच्चो एवं पुरूष मतदाताओ ने भाजपा नेतृत्व के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी परंतु शिवराज सिंह चौहान ने नेतृत्व के निर्णय पर संतोष जाहिर किया ।
लोकसभा चुनाव में श्री चौहान को विदिशा से लोकसभा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली ले जा रहे है । श्री चौहान ने विदिशा में बंपर जीत दर्ज की। 9 जून को वह नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर शपथ लेते नजर आएंगे। शिवराज सिंह चौहान न सिर्फ खुद 8 लाख से अधिक वोटों से जीते बल्कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत में बड़ी भूमिका निभाई। शिवराज को केंद्र सरकार में बड़ी भूमिका मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है । यह इस बात से अनुमान लगाया जा रहा है कि क्योकि खुद पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार में इसकी घोषणा की थी।
संभावना है कि शिवराज सिंह चौहान को गृहमंत्रालय, या कृषि मंत्रालय दिया जा सकता या फिर संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है ।





