देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में यह विदेशी मेहमान होंगे शामिल

नई दिल्ली :- आम चुनाव- 2024 (General Election- 2024) के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह (Swearing in ceremony of Council of Ministers) 9 जून, 2024 को निर्धारित है। इस अवसर पर भारत (india) के पड़ोसी देशों (neighboring countries) और हिंद महासागर (Indian Ocean) क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंडÓ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने उपस्थित होने का निमंत्रण स्वीकार किया है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के अलावा उपरोक्त नेता उसी शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की ओर से आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत की ओर से अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को प्रदान की गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।

बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पहुंची भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशिष्ट अतिथियों के आगमन की शुरुआत बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के साथ हो गई है। सचिव (सीपीवी और ओआईए) मुक्तेश परदेशी ने प्रधानमंत्री हसीना का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

शपथ ग्रहण समारोह में 8000 से ज्यादा मेहमानों को निमंत्रण

विदेशी मेहमानों के अलावा समारोह के लिए 8,000 से ज़्यादा मेहमानों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है । सरकार की तरफ़ से मेहमानों की सूची तैयार कर निमंत्रण कार्ड भेज दिए गए हैं । मेहमानों की सूची में वकील, डॉक्टर, कलाकार, सांस्कृतिक कलाकार और प्रभावशाली लोग शामिल हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!