WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को दिया गया सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

छिन्दवाड़ा यशो:- ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान छिन्दवाड़ा द्वारा तीस दिवसीय सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण की शुरुआत 27 सितंबर 2024 को की गई थी। इस प्रशिक्षण में छिन्दवाड़ा जिले के विभिन्न ब्लॉक से आई 33 महिला प्रतिभागियों ने सिलाई का और 20 महिला प्रतिभागियों ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया । इसमें सिलाई का प्रशिक्षण छिंदवाड़ा जिले के डीएसटी ट्रेनर राजेश नामदेव द्वारा एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण उमरिया जिले से आई डीएसटी ट्रेनर श्रीमती नीतू लिटोरिया द्वारा दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए व्यक्तित्व एवं उद्यमिता विकास के तकनिकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी आरसेटी के निदेशक श्री अरविन्द कुमार एवं संकाय प्रथम श्री सौरभ पटेल द्वारा प्रदान की गई । ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र प्रतिभागियों को भोजन आवास की सुविधा के साथ नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है ।

प्रशिक्षण का समापन 26 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा जबलपुर से आये ई.डी.पी. असेसर आर.के.सिन्हा, डीएसए असेसर श्रीमती सविता एवं सुश्री रेखा द्वारा ली गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सफलता अर्जित की । समापन समारोह में संस्थान के निदेशक श्री अरविन्द कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गए एवं सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!