WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

 कार्यकर्त्ता भाजपा को भारी मतो से विजय बनाने पूरी क्षमता से जुटे – आलोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश में हो रहे है ऐतिहासिक कार्य,देश विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिलना तय है। भाजपा को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। इस आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए पूरी लगन, निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ जुटने का आवाहन करते हुए कही गई।
श्री दुबे ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से कार्य कर रही है। 22 जनवरी को देश और दुनिया के सभी रामभक्तों की ओर से अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ देश वासियों की 500 वर्षों की व्याकुल प्रतिक्षा समाप्त हुई है। देश की जनता के साथ भाजपा के प्रयासों से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है।
श्री दुबे ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटाया। धारा 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाई जा रहीं गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन, विकास से देश की जनता में भाजपा के प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उससे पार्टी देश में 370 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।
श्री दुबे ने कहा कि भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना है। नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को 370 से अधिक और एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने के लिए 100 दिन का समय पार्टी को दें और अपने-अपने बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्र मे सक्रिय होकर पार्टी को जिताने का काम करें।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्षश्री दुबे द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए जारी संदेश में कहा गया कि, भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नही करती वल्कि हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई उंचाई हासिल की है। मोदी सरकार ने देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन स्थापित किया है। लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है और भाजपा भी लोगों के इस विश्वास को पूरा करने के लिए संकल्पित है।
श्री दुबे ने कहा कि, भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है देश की अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए देश में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे बनाए गए हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का काम भी मोदी सरकार कर रही है! आज देश फिर से विश्वगुरु बनने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!