छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

आंवला नवमी पर पूजन एवं पिकनिक का हुआ आयोजन

सिवनी यशो:-आंवला नवमीं के साथ मंगलवार से वनभोज का सिलसिला शुरू हो गया। जिले के अनेक धार्मिक स्थलों पर लगे हुये आंवला के वृक्षों का मंगलवार को श्रद्धा भक्ति भाव के साथ पूजन किया गया । और आज के इस पर्व पर भगवान शिव, विष्णु एवं माता लक्ष्मी का पूजन कर परिवारों एवं युवाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया । जिले भर के पिकनिक स्थलों में वन भोज करने वालों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से नदी एवं घरों में स्नान कर मंदिरों में की पूजा अर्चना की।
आवंला नवमीं के अवसर पर मठ मंदिर, महादेव, शनिमंदिर, वैष्णोदेवी धाम सीलादेही, सूर्यमंदिर अंबा माई सहित बैनंगगा के किनारे बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। अनेक पिकनिक स्थानों में मेला जैसे माहौल रहा। अलग – अलग टोलियों में लोग वन भोजन के लिए लोग पिकनिक स्थानों में पहुंचे थे। सुबह से लोग वन के लिए अपना स्थान सुरक्षित रखने पहुंचे थे। शहर में बहुत से लोगों ने समूह में घर के आंगन में लगे आंवला पेड़ के नीचे भी भोजन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button