बरघाट यशो:- मंगलवार 06 अगस्त को बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम केसलई में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई कमान सिंह पिता देवीसिंह काकोडिय़ा ने अपने सगे बड़े भाई अमान सिंह पिता देवी सिंह काकोडिया की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी ।
बरघाट थाना से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था दोनों के बीच मंगलवार को सुबह के समय विवाद इस स्तर तक पहुँच गया कि छोटे भाई कमानसिंह 26 वर्षीय ने अपने ही बड़े भाई अमान सिंह 30 वर्षीय को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया ।
जानकारी प्राप्त होने पर बरघाट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर पंचनामा बनकर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार एक से डेढ़ साल पूर्व मृतक कमान सिंह पर अपने पिता देवी सिंह काकोडिया को मौत के घाट उतारने का आरोप रहा है जिसमें वह जेल में बंद रहा परंतु बाद में कमान सिंह आरोप से दोष मुक्त हो गया था ।



